फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 करोड़ से चकाचक होगी लूहरी-दलाश-जाओं सड़क

विज्ञापन
दलाश में लूहरी-दलाश-जाओं सड़क के भूमिपूजन के दौरान विधायक किशोरी लाल और अन्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। लूहरी-दलाश-जाओं सड़क 23 करोड़ की राशि से चकाचक होगी। इसमें सड़क को चौड़ा करने के लिए साथ ही टारिंग का काम भी किया जाएगा। भाजपा मंडल आनी ने दलाश में हिमाचल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने सड़क का भूमिपूजन किया। लूहरी-दलाश-जाओं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-2 के अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने क्षेत्रवासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत करवाया। विधायक ने दलाश में बन रहे विज्ञान भवन के निर्माण के लिए शिक्षा मंत्री से 50 लाख दिलवाने की बात कही और दलाश में टैक्सी स्टैंड के लिए 5 लाख, दलाश पंचायत में स्वागत गेट लगाने के लिए 2.5 लाख, व्यूंगल मंदिर में सराय भवन के लिए 2 लाख, उपस्थित सभी महिला मंडलों के लिए 1-1 लाख देने की घोषणा की।
इसके अलावा उन्होंने गुंगी-दलाश सड़क को पक्का करने के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बीडीओ आनी गोपीचंद पाठक, एक्सईएन आईपीएच राजकुमार कौंडल, एसडीओ लोनिवि दलाश डिविजन संजय शर्मा, एसडीओ विद्युत बोर्ड माधो राम, एपीएमसी अध्यक्ष अमर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, शक्ति केंद्र अध्यक्ष विक्की वर्मा, विद्या सागर, प्रदीप चौहान, देवराज चौहान, दयाल वर्मा, बुद्धि सिंह, मोहर सिंह, सोहनी राम राठी, सतपाल शर्मा और जिया लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें