फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के युवक को पीटा.. ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 28 Aug 2025 06:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मसवासी (रामपुर)

सार

मसवासी क्षेत्र के एक गांव में युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों ने युवक और उसके साथी की जमकर पिटाई कर दी। दो समुदायों से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। 
विज्ञापन
युवक की पिटाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसवासी क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब पड़ोस के गांव का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा और उसे परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। परिजनों ने युवक को घर में बंद कर उसकी जमकर पिटाई की। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। युवक का पड़ोस के गांव की दूसरे समुदाय की युवती से लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। सुबह युवक मिलने उसके घर पहुंच गया। इस दौरान परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

गुस्से से भरे परिजनों ने युवक को पकड़कर घर में बंद कर दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। सूचना पाकर प्रेमी युवक का साथी मौके पर पहुंचा और उसे छुड़ाने का प्रयास किया। आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने साथी युवक की भी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मामला दो अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से छुड़ाकर चौकी ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग भी चौकी पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें