फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मंदिर में कराई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहजादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात परिजनों की सहमति से मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराई गई। वरमाला के बाद सभी ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया। शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी पंकज का गांव की ही युवती प्रियंका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियंका ने शादी को लेकर पुलिस से गुहार लगाई थी। जिस पर पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाया था। गांव के गणमान्य लोगों ने युवती के पिता व अन्य परिजनों से प्रेमी व प्रेमिका की शादी कराने की बात कही। इसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों की शादी कराने की सहमति दे दी।
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों ने गांव निवासी युवक के पिता व अन्य परिजनों को भी समझाया। दोनों के परिजन सहमत हो गए तो मंगलवार रात शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने एक दूसरे के गले में वरमाला डाली। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। शहजादनगर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया दोनों पक्षों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें