फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में गूंजे भजन, विसर्जन में डांडिया के रंग 

Sat, 10 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
ज्वालानगर में गणेेश विसर्जन के लिए जाते समय डांडिया खेलती महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में शुक्रवार को भी गणेश महोत्सव की धूम रही। नगर में दो स्थानों पर आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में बप्पा के भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर डांस किया और जयकारे लगाए। वहीं ज्वालानगर में चल रहे गणेश महोत्सव में गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ बप्पा की विदाई की गई।

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ः ज्वालानगर स्थित रजा टैक्सटाइल मैदान में चल रहे गणेश महोत्सव में शुक्रवार को बप्पा की विदाई की गई। इससे पहले गुरुवार रात को विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें महिलाओं व बच्चों ने डांडिया नृत्य किया तो बच्चे श्री राधा-कृष्ण का रूप धरकर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पंडित नवनीत शर्मा द्वारा हवन व महाआरती कर बप्पा की विदाई की गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए शोभायात्रा निकाली। बप्पा की प्रतिमा को श्रद्धालु विसर्जन के लिए बृजघाट लेकर गए। अमित तिवारी, अभिषेक तिवारी, किरन, ज्योति, आरती, चित्रा शर्मा, संतोष, छोटू, पीयूष, अंकित, पूरन, मुकेश, उर्वशी, शिप्रा, अमृता पांड रहे।

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु ः श्री  गणेश  मराठा मंडल की ओर से मत्तन लाल की धर्मशाला में आयोजित हो रहे गणेश  महोत्सव  में बिजनौर से आए बाल भजन गायक रिशु सरन ने बप्पा के भजन गाए। दिनकर मराठा,  अनूप सक्सेना, अन्ना मराठा, नरेश रस्तोगी, मारूति  मराठा, सोमनाथ मराठा,  दिनेश रस्तोगी, राकेश, डा. अजय अग्रवाल, अशेष  अग्रवाल, अनिल, चंद्रप्रकाश  रस्तोगी, विनोद रस्तोगी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


श्री  हरिहर मंदिर में श्री  गणेश भक्त मंडल के गणेश  महोत्सव में बरेली से आईं भजन गायिक सौम्य खंडेलवाल ने गणपति बप्पा के भजन प्रस्तुत  किए। पंडित अंकुर  शर्मा,  वेदप्रकाश देवल, आलोक देवल, गौरव  गुप्ता, अर्पित गुप्ता, रजत, रवि  मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें