फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलमूर्ति गणपति की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Thu, 08 Sep 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
मराठा एसोसिएशन के श्री गणेंश पूजन में आरती करते भक्त।
विज्ञापन

विज्ञापन
  गणेश चतुर्थी से शुरू हुई गणपति की  पूजा-अर्चना की धूम बुधवार को भी  रही। नगर में कई स्थानों पर आयोजित हो  रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालु  घंटों गणेश जी के भजनों पर झूमते रहे।  श्रद्धालुओं ने गणेश जी का पूजन कर  सभी विघ्नों को दूर करने और सुख-समृद्धि  की कामना की। 

श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से मत्तन लाल की धर्मशाला में आयोजित हो रहे गणेश महोत्सव में सुबह पंडित विश्वनाथ मिश्रा द्वारा हवन किया गया। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुुरादाबाद से आई भजन गायिक वंदना ने बप्पा के भजन गाए। दिनक मराठा, अनूप सक्सेना, अन्ना मराठा, नरेश रस्तोगी, मारूति मराठा, सोमनाथ मराठा, दिनेश रस्तोगी, राकेश, डा. अजय अग्रवाल, अशेष अग्रवाल, अनिल, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, विनोद रस्तोगी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


श्री हरिहर मंदिर में श्री गणेश भक्त मंडल द्वारा  आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव में अमरोहा से आए भजन गायक जयदक्ष अमरोही ने गणपति के भजन प्रस्तुत किए। इससे पहले  सुबह को गणपति की पूजा कर आरती की गई। पंडित अंकुर शर्मा,  वेदप्रकाश देवल, आलोक देवल, गौरव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, रजत, रवि आदि  मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मिस्टन गंज स्थित पिप्लेशवर महादेव मंदिर में चल रहे गणेश  महोत्सव में भी गणेश जी का पूजन कर कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणेश  जी के भजन गाए और गुलाल-अबीर उड़ाया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, राजू  गुप्ता, राजा, प्रांजल, दीपू, भावना गुप्ता आदि शामिल रहे। रजा टैक्सटाइल मैदान में श्री अष्ट विनायक युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में बुधवार को दीपयज्ञ किया गया। इसके बाद गणेश जी की आरती कर पंडित नवनीत पांडे द्वारा पूजा की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें