फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब दुख दूर करेंगे गणपति विघ्नहर्ता

Wed, 07 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को मराठा एसोसिएशन के श्री गणेश पूजन कार्यक्रम में पूजा करते भक्त।
विज्ञापन

विज्ञापन
 गणेश चतुर्थी से शुरू हुई गणपति की  पूजा-अर्चना की धूम मंगलवार को भी रही। नगर में कई स्थानों पर आयोजित हो  रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालु घंटों गणेश जी के भजनों पर झूमते रहे।  श्रद्धालुओं ने गणेश जी का पूजन कर सभी विघ्नों को दूर करने और सुख-समृद्धि की कामना की। 

गणेश महोत्सव की धूम मंगलवार को भी रही। हरिहर मंदिर में श्री गणेश भक्त मंडल द्वारा आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव में बिजनौर से आए भजन गायक कुलदीप सिंह ने बप्पा के भजन प्रस्तुत किए। गणपति राखो मेरी लाज, गजानन कर दो बेड़ा पार, जय हो गणेश तेरी जय जयकार आदि भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। बीच-बीच में श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बप्पा मौर्या के जयघोष भी लगाए गए। इससे पहले सुबह को गणपति की पूजा कर आरती की गई। इस अवसर पर पंडित अंकुर शर्मा, वेदप्रकाश देवल, आलोक देवल, गौरव गुप्ता, अर्पित गुप्ता, रजत, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिस्टन गंज स्थित पिप्लेशवर महादेव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में भी गणेश जी का पूजन कर कीर्तन किया गया। श्रद्धालुओं ने गणेश जी के भजन गाए और गुलाल-अबीर उड़ाया। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, राजू गुप्ता, राजा, प्रांजल, दीपू, भावना गुप्ता आदि शामिल रहे। मराठा  एसोसिएशन और श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से लाला मत्तन लाल की धर्मशाला में आयोजित किए जा रहे गणेश महो-त्सव में सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा की गई। बदायूं से आए भजन गायक गौरव दक्ष ने गणेश जी के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। सैनी  समाज संस्थान की ओर से गंगापुर आवास विकास में गणेश महोत्सव में गणपति का पूजन किया गया।
विज्ञापन


कालोनी स्थित शिव मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्दालुओं ने गणेश जी को मोदक का भोग लगाया। गणपति महाराज की पूजा कर भजन-कीर्तन किया। ओमपाल सिंह सैनी, रोशन लाल, चंद्रप्रकाश सैनी, राजपाल,  रामसिंह, बंटी, विशेष, महेंद्र, राकेश, राजू, संदीप, विनोद, रिंकू,  राजकुमार, नरेश रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें