चौकी क्षेत्र में छह बदमाश तमंचे के बल पर पशुु कारोबारी रिश्तेदारों के घरों को निशाना बनाकर वहां से करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए। पुलिस को इस मामले में तहरीर दे दी है।
सैफनी के गांव चकफेेेरी निवासी रजाबुल व जरीफ दोनो आपस में रिश्तेदार है। पेशे से पशु कारोबार से है। सोमवार रात को दोनों लोग अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। आधी रात के बाद छह बदमाशों ने एक एक दोनों घरों के परिवार के लोगो को बंधक बनाकर बदमाश दोनों घरो से डेढ़ लाख रु पये 14 किलो मैंथे का तेल व सोने चांदी का जेवर सहित करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए।
परिवार के लोगों के शोर मचाने पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक बदमाशों के पास पहुंच गया। जहां उन बदमाशों ने उसको भी वहां पर बैठा लिया। उसके बाद बदमाश वहां से सारा सामान समे कर ले गए। बदमाशों के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद आसपास बदमाशों को तलाशा। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। बाद में मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। तहरीर लेने के बाद पुलिस वहां से चली आई।