रामपुर में सपा के नेता
- फोटो : संवाद
कार्यालय को प्रशासन ने कराया था खाली
जौहर यूनिवर्सिटी को लीज पर दी गई जमीन पर आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल के साथ ही सपा का कार्यालय दारुल आवाम भी संचालित हो रहा था। कुछ माह पहले सरकार द्वारा जमीन की लीज निरस्त किए जाने के बाद प्रशासन ने आजम के स्कूल के साथ ही सपा का कार्यालय भी खाली करा लिया था और उस पर ताला जड़ दिया था।
उसके बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने अपने आवास पर ही पार्टी का जिला कार्यालय शुरू कर दिया था। वहीं अब पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद ने अपने आवास पर सपा के जिला कार्यालय का बोर्ड लगा दिया।
उद्घाटन के लिए अखिलेश को न्योता
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना द्वारा खोला गया सपा का कार्यालय नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके उद्घाटन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को आने का न्यौता दिया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी का नया दफ्तर अब पुराने रोडवेज के पास शिफ्ट किया जा रहा है। यह कार्यालय बड़ा होगा। इसके उद्घाटन के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव को पत्र भेजा गया है।