फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन का और बढ़ा लॉकडाउन, सड़कों एवं बाजारों में रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अब लॉकडाउन सात दिनों तक के लिए और बढ़ा दिया गया है। ऐसे में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग बिना वजह के घरों से बाहर नहीं आए। इस बीच जो बेवजह निकला, उसे पुलिस ने पकड़ लिया और चालान काट दिया। साथ ही फल, सब्जियों, दूध व दवाओं की होम डिलीवरी की गई।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी सौ से अधिक नए संक्रमित सामने आए हैं। इस तरह संक्रमितों की तादात तेजी से बढ़ती जा रही है। यह हाल सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के जिलों का है। हर रोज किसी न किसी संक्रमित की जान जा रही है। अब तो गांवों में संक्रमण फैल गया है। ऐसे में संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए सरकार की ओर से शुक्रवार रात आठ बजे से दस मई को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसे बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।
इसके तहत हर दिन की तरह रविवार को भी शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद रहे। शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। शहर के अधिकांश लोग तो घरों में ही रहे। शौकत अली रोड, शाहबाद रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल, सब्जी, किराना, दवाओं आदि की दुकानें खुली रहीं। यही हाल शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों का रहा। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें