फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लोकल बस सेवा में नहीं हो रहा सुधार, टेंपो व निजी वाहनों से यात्रा करने काे मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। परिवहन निगम बसें बढ़ा रहा है और चालक-परिचालकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है, मगर अभी लोकल रूटों पर बसें नहीं चलाई गई हैं। स्वार, टांडा रोड पर जनता सेवा शुरू नहीं हो पाई है। लोग निजी वाहनों से चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रामपुर रोडवेज डिपो में मौजूदा समय में 108 बसें संचालित हैं। यह बसें दूर-दराज वाले जिलों गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली समेत अन्य जिलों में सफर कराती हैं, लेकिन लोकल रूटों पर अब तक बसों की दिक्कत बनी हुई है। स्वार, टांडा, केमरी समेत अन्य क्षेत्रों में जाने वालों के लिए अभी भी मुसीबत बनी हुई है।
यह लोग टेंपो, ऑटो अन्य निजी वाहनों का सहारा लेकर रवाना हो रहे हैं। इससे पहले जनता सेवा भी चलाई गई थी लेकिन त्योहार पर वह भी बेअसर रही। लोकल रूटों पर बसें अब तक न चलने से लोगों के लिए असुविधा बनी रही। अब लोगों की वापसी होने पर यात्रियों को बसें नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में रोडवेज पर मेहंदीपुर, धमोरा, शहजादनगर, टांडा-स्वार के लिए लोग मैजिक, ऑटो और अन्य साधनों से निकल रहे हैं। रोडवेज डिपो में डिपो प्रभारी रामप्रकाश का कहना है कि जनता सेवा के लिए अभी अन्य रूटों के लिए चर्चा चल रही है, जल्द ही अन्य रूटों पर भी इंतजाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें