फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

Mon, 24 Sep 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में बारिश से गड्ढों में तब्दील हुई सड़क। -अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 तीन दिन से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। धान और गन्ने की फसल को नुकसान हो रहा है तो वहीं नगर में भी कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन से हो रही बारिश से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।        

जिले भर में शुक्रवार केे हल्की बूंदबांदी हुई लेकिन, इसके बाद शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। दिन-रात हो रही बारिश कुछ-कुछ देर थमकर हो रही है। सोमवार को दिन बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश ने भले ही मौसम में ठंडक का अहसास करा दिया हो लेकिन, यह बारिश किसानों के लिए आफत से कम नहीं है क्योंकि इन दिनों धान और गन्ने की फसल  तैयार है, अगले माह से धान की कटाई शुरू हो जाएगी। ऐसे में बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा के साथ हो रही बारिश से सबसे अधिक नुकसान धान की फसल को ही है। जिले में कई स्थानों पर धान की फसल बिछ गई है तो कई स्थानों पर पानी में डूब भी गई है। जिससे धान की फसल बर्बाद हो सकती है। मौसम का यह मिजाज किसानों की कमर तोड़ रहा है। वहीं बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 23 डिग्री सेल्सियस रह गया तो अधिकतम तापमान भी पिछले तीन दिन से 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है।  सोमवार को बारिश के बाद पुराने रोडवेज बस अड्डे, जौहर अली रोड, विकास नगर, न्यू कृष्णा विहार, शिव विहार समेत कई मोहल्लों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना भी करना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें