आलियागंज में रफ्ता-रफ्ता जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। महिलाएं खेतीबाड़ी के साथ ही मजदूरी में व्यस्त हो गई हैं। गांव की गलियों में चहलकदमी बढ़ गई है।
खेत खलिहान में महिला और पुरुषों ने मजदूरी करनी शुरू कर दी है। पुलिस की मौजूदगी में जिंदगी सामान्य हो रही है। आलियागंज में स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण में बाधक बन रहे मकानों को तोड़ दिए थे। इसको लेकर यहां बवाल हो गया था। इस दौरान 20 लोग घायल हुए थे, इसमें दस पुलिस वाले भी शामिल हैं।
घटना के तीन दिन बाद अब यहां पर स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। यहां के लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में व्यस्त होने लगे हैं। गांव की महिलाओं चूल्हे के साथ ही बाहर की भी जिम्मेदारी संभाली है। खेत खलिहानों में उन्होंने अपना काम करना शुरू कर दिया है। खेतों में मजदूरी करने वाले परिवार फिर से मजदूरी पर लौटने लगे हैं। गांव में मलबे को साफ कर दिया गया है। साथ ही यहां रास्ते का भी निर्माण शुरू कर दिया गया है।