फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कम मिला राशन का स्टॉक, कोटेदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
केमरी। पूर्ति निरीक्षक अलोक कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के सिमरा गांव स्थित सस्ता गल्ला की दुकान के निरीक्षण में राशन स्टॉक कम पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। निरीक्षण के दौरान दुकान में 33.97 क्विंटल गेहूं, 47.89 क्विंटल चावल, 30 किलो मक्का और 81 किलो चीनी कम पाई गई।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि 29 सितंबर को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के साथ मिलकर किए गए निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिली थी। कोटेदार राजवीर से फोन पर संपर्क करने पर उसने दुकान की चाबी खो जाने की बात कही थी, जिसके बाद ताला तोड़कर निरीक्षण किया गया। भौतिक सत्यापन में बड़ी मात्रा में राशन कम निकला। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी की अनुमति के बाद कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें