फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फाजलपुर के जंगल में पेड़ पर बैठे तेंदुए से दहशत, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नगर के निकटवर्ती गांव फाजलपुर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार दोपहर गांव निवासी लाल सिंह और धनौरी के धर्मेंद्र मौर्य समेत कई मजदूरों ने जंगल में तेंदुए की दहाड़ सुनी और उसे पॉपुलर के पेड़ पर बैठे देखा। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन




तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद किसानों और मजदूरों ने खेतों पर अकेले जाना बंद कर दिया है और बच्चों को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।



वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई है। ग्रामीण वन विभाग से जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें