फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शाहबाद में तेंदुए की दस्तक, किसानों की उड़ी नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। मदारपुर-जयतोली पुल के पास तेंदुआ देखे जाने की ग्रामीणों ने पुष्टि की है। तेंदुआ के यहां जाने के बाद मढ़ेया बदे की मस्जिद में एलान भी करा दिया गया है, जिस कारण अब किसानों की नींद उड़ गई है। सड़क किनारे खेत के पास तेंदुए के बैठने का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे शाहबाद के कुछ लोग मदारपुर जयतोली पुल के पास से होते हुए रामपुर से आ रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे एक तेंदुआ बैठा हुए देखा। इसके बाद मढ़ेया बंदे के ग्रामीण सद्दाम हुसैन, फईम, अरशद अली, इरशाद अली, तस्लीम ने तेंदुआ देखे जाने की पुष्टि की है। कुछ ग्रामीणों ने इस तेंदुए की वीडियो बना ली है।
वीडियो में तेंदुआ सड़क किनारे बैठा हुआ साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद मढ़ेया बदे की मस्जिद में किसानों और ग्रामीणों को होशियार करने के लिए ऐलान भी कर दिया है, जिसके बाद देर रात तक किसान टॉर्च लेकर खेतों पर तेंदुए को देखते रहे। जबकि कुछ किसान घर में छिप गए। अब तेंदुए का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें