फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी में तेंदुए ने दो गोवंशीय पशुओं को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव मानपुर में मंगलवार देर रात तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में आ गए। तेंदुआ दीवार फांदकर किसानों के घर में घुस गया और पशुशाला में बंधे दो गोवंशीय पशुओं को मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान सरदार दर्शन सिंह और सरदार कर्मजीत सिंह के घर के पीछे बनी पशुशाला में देर रात तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने वहां बंधे दो गोवंशीय पशुओं पर हमला कर उन्हें मार डाला। बुधवार सुबह पशुओं के क्षत-विक्षत शव देखकर किसान दंग रह गए। आसपास के जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि भी हुई है।
बुधवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी रमाकांत सक्सेना ने बताया कि तेंदुए की सूचना मिली है। विभागीय टीम को मौके पर भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें