leopard attacked women in chohni village anni kullu
आनी (कुल्लू)। आनी के चौहणी गांव में मंगलवार दोपहर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर तेंदुए के शावक ने हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मालतु देवी (65) घर के बरामदे में बैठी थी। इसी दौरान तेंदुए का शावक जंगल की ओर से आया और उसे बाईं बाजू से काटा। इसके बाद घायल महिला ने शोर मचाया और शावक घबरा कर वापस जंगल की ओर भाग गया। महिला ने शोर मचाकर किसी तरह खुद को बचाया।
इसके बाद महिला के बेटा हेतराम और एक अन्य महिला नीना भारद्वाज ने उसे निजी वाहन में सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है। मामले की पुष्टि एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने की है।