फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक से रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्कूल प्रबंधक से रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तहसील सदर का लेखपाल निलंबित हो गया है। रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम सदर ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम बहपुरा निवासी पप्पू सिंह पीपीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हैं। उन्होंने एंटी करप्शन को की गई शिकायत में कहा था कि उन्होंने चार जुलाई 2015 को गांव में गाटा संख्या 196 क्षेत्रफल 0.3600 हेक्टेयर भूमि में से आधी जमीन खरीदी थी। यह जमीन स्कूल के लिए ही खरीदी थी। तब जमीन का बैनामा तो हो गया था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं हुआ था। जिस कारण जमीन पप्पू सिंह के नाम नहीं चढ़ सकी थी। उन्होंने नाम चढ़ाने और जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए लेखपाल अजयपाल को सात मार्च 2022 को बैनामा दे दिया था। आरोप है कि बार बार संपर्क करने के बाद भी लेखपाल ने जमीन स्कूल के नाम दर्ज नहीं की और उनके रुपये की मांग करता रहा। पप्पू सिंह ने एंटी करप्शन मुरादाबाद से संपर्क किया, जिसके बाद पूरी बात बताई। एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया।
जिसके बाद मंगलवार को पप्पू सिंह ने लेखपाल से मुलाकात की और दाखिल खारिज पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर चार हजार रुपये लेखपाल को दिए। लेखपाल के रुपये लेते ही एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने उसे पकड़ लिया और गिरफ्तार कर गंज पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही एंटी करप्शन टीम ने गंज थाने में रिपोर्ट करा दी है। जिसके बाद तहसील प्रशासन ने भी कार्रवाई कर दी है। एसडीएम सदर मनीष मीणा ने लेखपाल अजयपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें