फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर भड़के लेखपाल, सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Aug 2026 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की ओर से लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाई को लेकर लेखपालों का गुस्सा फूट पड़ा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने कार्रवाई को गलत और अनुचित बताते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संघ ने मामलों की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी न होने पर लेखपालों को राहत देने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अमनीश कुमार ने कहा कि एसीओ की कार्रवाई से फील्ड में काम करने वाले लेखपालों में भय और असुरक्षा का माहौल है। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का संगठन विरोध नहीं करता, लेकिन बिना निष्पक्ष जांच के किसी कर्मचारी को कार्रवाई का शिकार बनाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। कहा कि अयोध्या में लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ हुई ट्रैप कार्रवाई पर कहा कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में रिश्वत मांगने का स्पष्ट तथ्य सामने नहीं आता। इसके बावजूद कार्रवाई किया जाना गलत है। कहा कि लेखपाल राजस्व कार्यों के साथ शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू करने का काम करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई से पहले पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस दौरान तहसील अध्यक्ष रवि कुमार, तहसील मंत्री नितिन गंगवार, अभिषेक ध्यानी, अजय पाल, संजय कुमार, अनुभव वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें