जिला जज रमाकांत मिश्रा ने युवा अधिवक्ताओं से वादकारियों के हितों में काम करने पर जोर दिया। कहा कि वकील अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
यूथ बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से वकील अपने कर्त्तव्यों का निर्वाहन करें। आपसी तालमेल बनाकर चलें। कहा कि युवा ही समाज की दिशा और दशा बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
इस मौके पर बार कौंसिल के सदस्य रहे ऋषि कुमार मेहरोत्रा ने युवा अधिवक्ताओं का हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष याकूब ने सभी पदाधिकारियों से ईमानदारी से काम करने और युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन इश्तियाक अली ने किया। इस मौके पर महासचिव मोहित मेहरोत्रा ने सभी का आभार वय्क्त किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रवीन कुमार सिंह, शेर मोहम्मद, रोहित कुमार, वसीम अहमद, इम्तियाज अली आदि मौजूद रहे।