फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे वकील, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट

Tue, 23 Jun 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में सदर तहसील के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और टाइपिस्टों ने सोमवार को सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से मंगलवार से अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर जाने की घोषणा की।
विज्ञापन

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध लगातार किया जा रहा है। इस आंदोलन में सदर के वकील, टाइपिस्ट और अन्य संबंधित लोग भी शामिल हो गए हैं। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने ई-रजिस्ट्री प्रणाली को अव्यवहारिक बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नई व्यवस्था लागू होने से आम जनता के साथ-साथ वकीलों, दस्तावेज लेखकों और स्टांप कारोबार से जुड़े लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उनका आरोप है कि ई-रजिस्ट्री प्रक्रिया तकनीकी खामियों से घिरी हुई है, जिससे रजिस्ट्री कार्य में अनावश्यक देरी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया में सर्वर डाउन, तकनीकी बाधाएं और दस्तावेज अपलोडिंग जैसी समस्याएं लगातार सामने आएंगी, जिससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद होगा।
इस संबंध में जारी लिखित घोषणा में सर्वसाधारण को सूचित किया गया कि ई-रजिस्ट्री के विरोध में सभी अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट मंगलवार से अनिश्चितकालीन समय तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे। घोषणा पत्र पर कई अधिवक्ताओं और संबंधित पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।
इस मौके पर भरत कुमार पुठिया, प्रदीप सक्सेना, राकेश कुमार, सुशील रावत, मोहम्मद आमिर, रियासत अली, राजकुमार, गौरव, अंकुश सक्सेना और संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें