फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: हाईकोर्ट की बेंच को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को दिया प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित किए जाने की मांग पर वकीलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसको लेकर वकील लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को भी वकीलों ने प्रदर्शन किया। तमाम वकीलों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। साथ ही जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वकील लगातार हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसको लेकर सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार को इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर जाहिद खां, अरुण प्रकाश, शहाब शाकिर, सुधीर शर्मा, महबूब पाशा, राकिम खां, विमल लोधी, फाजिल खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें