फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वकीलों ने तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Thu, 10 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। तहसील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वकीलों ने तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक हड़ताल की घोषणा की। वहीं, एसडीएम को ज्ञापन देकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लाॅयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोख सिंह खैहरा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया गया। वहीं, सभी अधिवक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए नारे लगाए और एसडीएम अनुराग सिंह से अपनी बात रखी।
महासचिव शिव कुमार गुप्ता ने बताया कि तहसील में सामान्य रूप से भी बिना सुविधा-शुल्क लिए कोई काम नहीं हो रहा है। न्यायिक एसडीएम, नायब तहसीलदार व चकबंदी के न्यायालयों में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। कहीं भी कोई कार्य नियमानुसार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में हरीश गुप्ता, हाजी नब्बू अली अंसारी, अरविंद गुप्ता, फरीद अहमद खान, अनूप गुप्ता, आदिल गुप्ता, अब्दुल मोबिन अंसारी, हरिओम भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें