फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखन बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Thu, 07 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। यहां पर सपा प्रत्याशी लाखन सिंह ने 25 वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उनके निकटतम प्रत्याशी लाल सिंह को सिर्फ एक वोट मिला। लाल सिंह खुद अपना वोट डालने भी नहीं पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लाखन सिंह को जीत का प्रमाण-पत्र दिया।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव संपन्न हुआ। दिनभर चली वोटिंग के बाद शाम को परिणामों की घोषणा की गई। समाजवादी पार्टी से घोषित प्रत्याशी लाखन सिंह को 25 वोट मिले, जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम के करीबी लाल सिंह को महज एक वोट मिला।


लाखन सिंह को विजयी घोषित किया गया। जीत के एलान के साथ नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह को जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने जीत का प्रमाण-पत्र दिया। प्रेक्षक जयप्रकाश द्विवेदी की निगरानी में मतदान और मतगणना का काम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने लाखन सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें