फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के जुल्मों के आगे कभी नहीं झुकेंगे : अब्दुल सलाम

Wed, 06 Jan 2016 11:57 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने अपने समर्थकों से हाथ उठवाकर जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प दिलाया। नगर विकास मंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। साथ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन



जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने नगर विकास मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी और अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बुधवार को अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई। इसमें उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम खां के जुल्मों के आगे कभी नहीं झुकेंगे।


जौहर यूनिवर्सिटी आजम खां की प्राइवेट फैक्ट्री है। आरोप लगाया कि आजम खां जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में धांधली कराने पर उतारू हैं। अधिकारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी कीमत पर लाल सिंह को चुनाव  जीतने नहीं देना है। अध्यक्ष ने कहा कि वह ईमानदारी से चुनाव जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन



आजम खां  जिला पंचायच अध्यक्ष के चुनाव को लेकर वादा खिलाफी कर रहे हैं। जिपं अध्यक्ष ने हाथ उठवाकर जुल्म और यूनिवर्सिटी के खिलाफ आवाज बुलंद करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर मुस्तफा हुसैन, हाजी आलमगीर, हाफिज एजाज, हाजी माजिद, हाफिज सिराज, अकील राणा, इमरान, मुरशद अली, अहसान पाशा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें