फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना टूटते देख गश खाकर बेहोश हुई जायदा

Tue, 26 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सोमवार को आलियागंज में मकान तोड़े जाने के बाद बेहोश हुई महिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
 चार जेसीबी और इतने ही मकान। घंटे भर में देखते ही देखते मकान मलबे में तब्दील हो गए। खुद का आशियाना टूटते देख जायदा नामक महिला गश खाकर बेहोश हो गई। जेसीबी की धमक ने इतना मौका भी नहीं दिया कि सामान को भी निकाला जा सके। मलबे में ग्रामीणों का सामान भी दबा दिया गया।

आलियागंज में सोमवार को फिर जेसीबी गरजी। यहां चार मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई शुरू होते ही घरों के पास बैठीं महिलाएं जेसीबी को देखकर इधर-उधर भागने लगी। जेसीबी ने मकानों को ध्वस्त करना शुरू किया तो जायदा नाम की महिला बेहोश हो गई। उसे होश में लाने के लिए आसपास की महिलाओं ने दौड़ भाग शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी प्रयास के बाद जायदा को होश में लाया गया, लेकिन होश में आते ही जायदा फिर बेहोश हो गई। इसके साथ ही मिस्कीन व खैरुलनिशा का भी रो-रोकर बुरा हाल था। सभी रोते बिलखते पुलिसकर्मियों से जेसीबी रुकवाने की गुहार लगा रही थीं, लेकिन ऐसा सभी ने खमोशी की चादर ओढ़ रखी थी। दिन भर यहां सिलसिला चलता रहा। गांव की महिलाओं का हाल काफी बुरा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें