फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ रिकांगपिओ में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
रिकांगपिओ में महंगाई और किसानों की काला कानून वापिस को लेकर रैली निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी पदयात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदयात्रा रिकांगपिओ विश्रामगृह से लेकर कोठी गांव और कोठी गांव से लेकर दो नालू होते हुए मुख्य बाजार तक निकाली गई।
विज्ञापन

पद यात्रा के दौरान किन्नौर जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कृषि आंदोलन का समर्थन करती है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की जल्द तीनों कानूनों को रद्द करें अन्यथा आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया है। महंगाई में आम आदमी के लिए परिवार पालन पोषण मुश्किल हो गया है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार अमीरों की सरकार बनकर रह गई है। इसके कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता, एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें