फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारसैन ने डढारा को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की थैली-चकटी पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स यूथ क्लब डढारा ने करवाया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 30 टीमों ने भाग लिया। वीरवार को खिताबी मुकाबला डढारा और कुमारसैन की बीच खेला गया। इसमें डढारा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर मेें 5 विकेट गंवाकर 66 रनों का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुमारसैन की टीम ने 3 विकेट गंवाकर जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की।
विज्ञापन

विजेता टीम को 22 हजार और ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11 हजार और ट्रॉफी के इनाम से नवाजा गया है। ग्राम पंचायत थैली-चकटी प्रधान राजेंद्र चौहान ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने 10 हजार की नकद राशि भी आयोजक कमेटी को भेंट स्वरूप प्रदान की।
इस अवसर पर उपप्रधान थैली-चकटी रामलाल, वार्ड पंच पुनु राम, बेलू राम, कुशाल चंद, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, नीतू शाक्या और बेबू शाक्या सहित स्थानीय युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें