फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुबरा अंसारी का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय

Sat, 06 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/स्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी कुबरा अंसारी के समर्थन में अन्य दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे कुबरा अंसारी का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनना तय हो गया। वहीं, पालिका अध्यक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख पद के लिए पालिका अध्यक्ष की मामी कुबरा अंसारी, शमीम जहां, रेशमा जाहिद ने नामांकन पत्र जमा किए थे। शनिवार को नाम वापसी का दिन था। इस दौरान कुबरा अंसारी के समर्थन में सबसे पहले रेशमा जाहिद तथा बाद शमीम जहां ने अपना नामांकन पत्र वापसी के लिये एआरओ डा. विरेंद्र कुमार को पत्र सौंप दिया।


नाम वापसी के बाद कुबरा अंसारी का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होना तय हो गया है। इसकी सूचना समर्थकों को लगी तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मामी की जीत पर पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी का फूलमालाएं पहनाकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, एआरओ डा. विरेंद्र कुमार ने बताया कि कुबरा अंसारी का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय है। रविवार को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें