फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खंडहर में चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

- तमंचे, बंदूक, रिवाल्वर और कारतूस किए बरामद, आरोपियों को जेल भेजा
-फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने आम के बाग में खंडहर में चल रही शस्त्र फैक्टरी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों लोग अवैध शस्त्रों का निर्माण कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के कब्जे से तमंचे, बंदूक, रिवाल्वर और कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के आदेश पर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए जिले भर में शस्त्र बनाने और बेचने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर पसियापुरा गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर जंगल में एक बाग स्थित खंडहर में छापा मारा। वहां शस्त्र फैक्टरी लगाकर शस्त्र का निर्माण करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वहां से एक बंदूक, पांच तमंचे, कारतूस के अलावा उनको बनाने का सामान भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी धनुपुरा गांव निवासी अमीर अहमद और इमरान हैं। कोतवाली थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि छापा मारकर एक शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शस्त्र बनाकर उन्हें बेचकर ही वह परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें