फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई अस्पताल में पांच से सौ रुपये तक महंगे हुए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई अस्पताल में अब टेस्ट करवाना मरीजों के लिए महंगा हो गया है। बुधवार को अस्पताल में हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में टेस्ट की दरों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे अब आम लोगों को अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए अधिक पैसे चुकाने होंगे। बैठक में प्रति टेस्ट पांच रुपये से लेकर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा अस्पताल में आउटसोर्स आधार पर तैनात लैब तकनीशियनों के वेतन को सात हजार से बढ़ाकर दस हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल, जिला परिषद सदस्य कलबोग वार्ड अनिल कालटा और कोटखाई नगर पंचायत अध्यक्ष अंजली चौहान विशेष रुप से उपस्थित रहीं। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 12,03,820 रूपये का बजट विभिन्न विकास कार्यों के लिए रखा गया है। बैठक में निर्णय लिया कि अस्पताल में शौचालय की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल का सौंदर्यीकरण करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
एसडीम सौरभ जस्सल ने अस्पताल के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 75 हजार की राशि स्वीकृत की। दूसरी ओर कलबोग वार्ड के जिला परिषद सदस्य अनिल कालटा ने कहा कि अस्पताल को बेंच दान किए जाएंगे। खंड चिकित्सा अधिकारी कोटखाई डॉक्टर सनीश चौहान ने एसडीएम के समक्ष पूरे साल में खर्च होने वाली राशि की रूपरेखा रखी। इस मौके पर बीडीसी सदस्य रमन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट नई दरें पुरानी दरें
मेडिकल 200 250
एचबी 10 20
शुगर 30 40
ईसीजी 50 60
आरएफटी 150 160
यूरिन 20 30
ईएसआर 10 20
विडाल 40 50
कैल्शियम 50 60
बंदूक लाइसेंस 200 300
दुकान लाइसेंस 200 250
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें