घायल बदमाश को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत गंभीर होने पर घायल बदमाश को चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों बदमाश गोकशी की घटना करने जा रहे थे।
रामपुर के पटवाई में गोकशी करने जा रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि एक कांस्टेबल भी घायल हुआ है। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पाकर एसपी भी जिला अस्पताल पहुंचे, और घायल बदमाश से पूछताछ की।
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी वीरेंद्र सिंह और पटवाई थाना प्रभारी अमरीश कुमार संयुक्त रूप से मंगलवार देर रात को सूचना के आधार पर पटवाई थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा मंडोली चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दो लोगों को रुकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए और फरार होने लगे।
जिस पर पुलिस टीम ने जवाबदेही फायरिंग में बदमाश जुबैर निवासी घेर मरदान खां निवासी के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से बदमाश घायल अवस्था में घटना स्थल पर गिर गया, जबकि पीछे बाइक पर बैठा दूसरा बदमाश नवाब नूर निवासी घेर नज्जू खा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस मुठभेड़ में एक कांस्टेबल सचिन भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
घायल बदमाश को ज़िला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत गंभीर होने पर घायल बदमाश को चिकित्सकों ने हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि उपरोक्त दोनों बदमाश गोकशी की घटना करने जा रहे थे। बताया गया कि मिलक में एक गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था और इस पर 25 हजार का इनाम था।
बदमाश के पास से एक बाइक एक बारह बोर का अवैध तमंचा व दो कारतूस, वध करने वाली एक कुल्हाड़ी, एक छुरी व रस्सी बरामद की गई है। बताया गया कि इस शातिर अपराधी पर लगभग 18 मुकदमे विभिन्न धाराओं में पंजीकृत है और हिस्ट्रीशीटर है। जबकि पुलिस दूसरे फरार अपराधी की गिरफ्तारी में जुट गई है।