फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई उड़ाएगा पतंग तो कोई चलाएगा कार

Sun, 12 Nov 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में तहसील में नगर निकाय चुनाव में चुनाव चिन्ह वितरण कार्यक्रम में मौजूद लोग।
विज्ञापन
कोई उड़ाएगा पतंग तो कोई चलाएगा कार और रिक्शा। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों को चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। चिन्ह आवंटन के बाद अब प्रत्याशी चिह्न के साथ अपना चुनाव लड़ सकेंगे। 
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए शनिवार को मैदान में बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।

निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में तहसील सदर में शनिवार को चिह्न आवंटन का काम हुआ। दिन भर चली गहमागहमी के बाद चिन्हों को आवंटित करने का काम पूरा किया। तहसील सदर में एसडीएम बी प्रसाद की देखरेख में चिन्ह आवंटित करने का काम किया गया। 

चिन्ह आवंटन के साथ ही प्रशासन की ओर से अब नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। रामपुर नगर पालिकाध्यक्ष पद के लिए भी चिन्ह आवंटित किया गया है। इस पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन सभी को चिन्ह आवंटित किया गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार आर्य ने बताया कि चिन्ह आवंटन का काम पूरा कर लिया गया है। अब इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब प्रत्याशी अपना प्रचार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें