फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण चुनाव को अपराधियों पर कसा जाए शिकंजा

Sun, 12 Nov 2017 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
विकास भवन में बैठक करते कमिश्नर और डीआइजी और मौजूद अधिकारी।
विज्ञापन
कमिश्नर राजेश कुमार सिंह व डीआईजी ओंकार सिंह ने निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर और ज्यादा शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसर संयुक्त रूप से तैयारियों को तेज करें। 
विज्ञापन


विकास भवन में निकाय चुनाव चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लेते हुए कमिश्नर और डीआईजी ने थाना प्रभारियों से समाज के अराजकतत्वों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। साथ ही लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने संबंधी स्थिति तथा जुलूस आदि के उल्लंघन में की गई कार्यवाही का जायजा लेते हुए कहा कि सभी थाना प्रभारी प्रत्येक दशा में 15 नवंबर तक लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराना सुनिश्चित करें तथा सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों के उम्मीदवारों के विषय में सभी आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर लें। उन्होंने जनपद में आपराधिक पृृष्ठभूमि के लोगों पर नियंत्रण करने के लिए लाल कार्ड जारी करने सम्बन्धी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था को वृृहद स्तर लागू कराने के लिए चुनाव आयोग को भी पत्र प्रेषित करेंगे जिससे अपराधों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। अवैध शराब के संबंध में उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी छापामारी कर कार्रवाई करें। उन्होंने चुनाव के लिए की गई तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपंन कराने के लिए अपनी भूमिका को पूर्णत: जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

डीआईजी ओंकार सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित नियमों का पूर्णत: पालन करते हुए संयम के साथ कार्य करें। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त पुलिस बल के अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों एवं साधारण वेशभूषा में पुलिस कर्मी तैनात किये जाएंगे। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कहा कि जनपद में सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा मतदान स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है तथा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहें है। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि जनपद में आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।  इस अवसर पर सीडीओ देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उमेश कुमार मंगला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम भरत तिवारी,नगर मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश तिवारी सहित सभी एसडीएम व सीओ उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें