फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करेंगे रसोईये

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पंचायत चुनाव में मतदान कराने के लिए बूथों पर रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करने का जिम्मा स्कूलों के रसोईयों का होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही इसकी निगरानी मिड्डे मील समन्वयक को करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रामपुर में 15 अप्रैल को मतदान होगा। जिले में 898 मतदान केंद्रों के 2129 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। करीब 13 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 14 अप्रैल को संबंधित विकास खंड कार्यालय से बूथों पर पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सैदनगर और चमरौआ के लिए पोलिंग पार्टियां मंडी समिति रामपुर से रवाना होंगी। लिहाजा, पोलिंग पार्टियों को बूथ पर पहुंचने के बाद भोजन संबंधी कोई समस्या न हो, इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी स्कूलों के रसोईयों को दी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी ने सभी स्कूलों के शिक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही मिड्डे मील समन्वयक को इसकी निगरानी करने के लिए कहा है। बीएसए ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को अच्छा एवं पोष्टिक भोजन मुहैया कराया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में बने हर बूथ पर कम से कम दो रसोईयों की तैनाती रहेगी।
शिक्षकों को रसोईघर की दीवार पर चस्पा करना होगा रसोईये का नाम व मोबाइल नंबर
रामपुर। पोलिंग पार्टी के स्कूलों में बने बूथों पर पहुंचने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए बीएसए ने सभी शिक्षकों को अपने स्कूल के रसोईयों के नाम एवं उनके मोबाइल नंबर लिखकर चस्पा करने के लिए कहा गया है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी नेे बताया कि स्कूलों के कई बूथों पर यह देखने में आया था कि वहां रसोई की दीवार पर रसोईए का ब्यौरा नहीं था। ऐसे में बूथ पर आने वाली पोलिंग पार्टी को भोजन संबंधी दिक्कत हो सकती है। लिहाजा, उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसके लिए शिक्षकों से ऐसा करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें