फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कई बार बंदी की मार झेल चुकी किट प्लाई फैक्टरी

Mon, 24 Mar 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किट प्लाई फैक्टरी में बनाई जाने वाली प्लाई की डिमांड देश-विदेश तक रही। मगर, समय के साथ फैक्टरी का प्रबंध तंत्र भी बदलता रहा। कभी पार्टनर बदले तो कभी इस फैक्टरी को संचालित करने के लिए ठेके पर काम दे दिया। फिलहाल मौजूदा वक्त में पिछले काफी समय से यह फैक्टरी बंद ही है। हालांकि, अब प्रबंध तंत्र दावा कर रहा है कि इस फैक्टरी को फिर से चालू कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

नवाबी दौर में तमाम औद्योगिक इकाइयां रामपुर में स्थापित की गईं। इस दौरान करीब 52 इकाइयों को स्थापित किया गया था। नवाबी दौर खत्म होने के बाद भी यहां इकाइयों के आने का सिलसिला थमा नहीं। जानकार बताते हैं कि वर्ष 1965 में रामपुर में गुजरात के बंधु पटेल व शाह बंधु रामपुर में प्लाई वुड इंड्रस्ट्रीज लेकर आए थे। उन्होंने करीब 500 कर्मचारियों के साथ यहां पर प्लाई बनाने का काम शुरू किया था। 1982 में शाह व पटेल ग्रुप अलग-अलग हो गए और फिर शाह ग्रुप ने इस प्लाईवुड फैक्टरी के कामकाज को आगे बढ़ाया। जानकार बताते हैं कि 1984 में पश्चिम बंगाल के गोयनका ग्रुप ने इस फैक्टरी को अपने हैंडओवर कर लिया। उन्होंने इसे किट प्लाई का नाम देते हुए फैक्टरी को फिर से चालू कराया था। इसके बाद लंबे समय तक किट प्लाई के नाम से फैक्टरी चलती रही। इसके बाद यहां वर्ष 2014 में इस फैक्टरी को बरेली के कारोबारी गणपति प्लाईवुड को दे दिया गया। इन्होंने भी यहां काम कराया। कई साल तक गणपति प्लाई वुड इंड्रस्ट्रीज रामपुर में कारोबार चलाती रही, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले वह भी यहां से काम समेट कर चली गई और तब से यह फैक्टरी बंद है। यहां पर काम करने वाले मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। हालांकि अब प्रबंध तंत्र दावा कर रहा है कि इस फैक्टरी को दोबारा चालू कराया जाएगा।

नई मशीनों के साथ फिर शुरू होगी किट प्लाई
किट प्लाई के प्रबंधक आरके पांडेय का कहना है कि इस फैक्टरी को अब नए सिरे से चालू किया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई चल रही है। बहुत ही जल्द ही यह फैक्टरी चालू हो जाएगी। इस बार यह फैक्टरी किट प्लाई प्रबंधन की ओर से ही शुरू कराई जा रही है। इसकी एक यूनिट अंबाला में चालू हो गई है। अब रामपुर की बारी है। अभी कागजी कार्रवाई चल रही है। फैक्टरी चालू होने के बाद से फिर से लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


प्लाई वुड की होती थी बड़ी डिमांड
किट प्लाई फैक्टरी के पूर्व कर्मचारी बीएन शर्मा बताते हैं कि किट प्लाई फैक्टरी पहले भी कई बार बंदी के कगार पर पहुंच चुकी है। कभी इस फैक्टरी में बनने वाली प्लाई की बहुत डिमांड थी, लेकिन बीच में फैक्टरी बंद हो गई। यह फैक्टरी 1965 में चालू हुई थी।
फैक्टरी की मशीनरी हो चुकी जर्जर
इंटक के जिलाध्यक्ष उमेश दूबे का कहना है कि किट प्लाई इंडस्ट्रीज की सारी मशीनरी जर्जर अवस्था में हैं। गोयनका ग्रुप की आर्थिक हालत जर्जर हो चुकी है। ऐसे में फैक्टरी को चालू कराने की बात करना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें