मतगणना स्थल और स्ट्रांग रुम के बाहर तैनात सीआईएसएफ का जवान।
इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। शुक्रवार को यह साफ हो जाएगा कि आपके निकाय का चेयरमैन और वार्ड का सभासद कौन होगा। प्रशासन ने निकाय चुनाव के लिए शनिवार को होने वाली मतगणना के लिए मुकम्मल इंतजाम कर लिए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि देर शाम तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
जिले के आठ निकायों के आठ चेयरमैन व 188 सभासद पद के लिए 26 नवंबर को वोटिंग हुई थी। वोटिंग के बाद मतपेटिकाओं को मतगणना स्थलों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित कर दिया गया था। शुक्रवार को प्रदेश भर के सभी निकायों में हुए मतदान की मतगणना एक संग शुरू होगी।
रामपुर में आठ निकायों में मतगणना होगी। इस दौरान जिले के 1292 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। रामपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन व सभासद पद के लिए मतगणना का काम डुंगरपुर स्थित मंडी समिति में कराया जाएगा। इसके अलावा बिलासपुर, मिलक, शाहबाद, स्वार, टांडा, मसवासी व बिलासपुर में भी मतगणना होगी। मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंजाम दे दिया है।
मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम किए जा रहे हैं। मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न फैले, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।