फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में किन्नौर के युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर थाना के अंतर्गत खनेरी के पास रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के चगांव गांव का निवासी 21 वर्षीय रजत पुत्र यशवंत चंडीगढ़ से अपने घर चंगाव जाने के लिए रामपुर पहुंचा था। शनिवार रात को वह अपने दोस्त के कमरे में रूका था। मगर जब सुबह युवक ने रजत को बिस्तर में अचेत अवस्था में देखा और उठाने की कोशिश की। मगर युवक नहीं उठा।
इसके बाद दोस्त ने उसे उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। मगर जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने अभी 174 सीआरपीसी की तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें