फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांगला में कोरोना से कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले के सांगला बाजार में कोरोना संक्रमण से कारोबारी की मौत हो गई है। जबकि 43 नए मामले सामने आए हैं। कारोबारी अपने कमरे में मृत मिला, वह पिछले एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहा था। हालांकि तीन दिनों से यह व्यक्ति किसी के संपर्क में नहीं आया था। सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का सांगला में दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात को पुलिस थाना सांगला में कारोबारी मदन लाल (35) के संबंधियों ने सूचित किया कि वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, मगर कारोबारी की मौत हो गई थी। मृतक की कोरोना जांच की गई, इसमें वह पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यापारी पिछले 16 वर्ष से सांगला में गिफ्ट शॉप चला रहा था।
बताया जा रहा है कि वह एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहा था। बीते तीन दिनों से वह संबंधियों और अन्य कारोबारियों के संपर्क में भी नहीं आया था। कारोबारी की परिजनों से बातचीत हो रही थी, जिस पर परिजनों ने सांगला के कारोबारियों से मदद मांगी और पुलिस को भी इस संबंध में सूचित किया। सूचना मिलते ही एएसआई सांगला सुशील कायथ की अगुवाई में पुलिस दल और चिकित्सा अधिकारी सांगला डॉ. अखिल नेगी की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के कोविड सैंपल लिए।
विज्ञापन

इसके बाद बाजार के 41 कारोबारियों और संपर्क में आए लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से सांगला बाजार को अगले 48 घंटे तक कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। अब 1 मई को दोबारा संपर्क में आए लोगों और कारोबारियों के के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि सांगला में एक कारोबारी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। बाजार को अगले 48 घंटे तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। संक्रमित के संपर्क में आए 41 लोगों के टेस्ट लिए गए, जो निगेटिव आए हैं। एक मई को फिर से इन लोगों और बाजार के सभी व्यापारियों के टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने जिले के लोगों से संक्रमण को हल्के में न लेने और संक्रमण से बचाव के सभी उपाय अपनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें