फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के किन्नर से शादी रचाकर  लाखों की नगदी-जेवर हथियाए 

Sat, 01 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहबाद/ रामपुर
विज्ञापन
शाहबाद में किन्नर की शादी का फाइल फोटो जो पुलिस को सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

नगर के एक युवक ने किन्नर को झांसे में फंसाकर और किन्नर का धर्म परिवर्तन कराकर शादी रचा ली और बाद में उसके घर से सवा लाख रुपये की नगदी सहित तीन तोले के जेवरात समेत लगभग दो लाख रुपये का माल समेट फरार हो गया। बाद में पीड़ित किन्नर ने कोतवाली शाहबाद में पहुंचकर उस व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। 

कोतवाली शाहबाद के क्षेत्र के गांव सुहावा निवासी समीर उर्फ़ मगरूम ने मथुरा जनपद के ब्रह्मपुरी कालोनी की निवासी किन्नर काजल से शादी रचाई थी। किन्नर का आरोप है कि उक्त व्यक्ति से लगभग छह माह पहले उसने किन्नर से धर्म परिवर्तन कराकर शादी रचाई थी, और किन्नर का नाम भी बदलकर काजल की जगह रूबी फातिमा रखवा दिया था। किन्नर का आरोप है कि सबसे पहले इसको अपने झांसे में लेकर इसने किन्नर से धर्म परिवर्तन कराकर इससे शादी रचाई और पिछले छह माह से किन्नर के साथ ही रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक पच्चीस मार्च को समीर उर्फ़ मगरूब रात में लगभग आठ बजे सारा माल लगभग सवा दो लाख रुपये का माल समेट कर फरार होकर गायब हो गया। किन्नर काजल उर्फ़ रूबी फातिमा ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक अपने घर आया हुआ है और उसके परिजन उसकी दूसरी शादी करवा रहे हैं। जिसको लेकर किन्नर काफी तनाव में है और आत्महत्या करने की बात कर रहा है । फिलहाल पीड़ित किन्नर ने माँ बाप और खालू और उस युवक के खिलाफ कोतवाली शाहबाद में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाईं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें