फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने युवक  को उठाया, तेजाब डाला

Sat, 10 Dec 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सैफनी/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 कस्बे के एक युवक को कुछ लोगों ने बिलारी में पकड़ लिया और कार में डाल लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स पर तेजाब डालकर झुलसा दिया। घायल अवस्था में उसे बस अड्डे के पास सड़क पर कार से फेंककर फरार हो गए। यह युवक तीन माह पूर्व अपनी चचेरी बहन को जलाकर मारने का आरोपी है। पुलिस ने घायल को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया है।

शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला सुरंग का रहने वाला उस्मान पुत्र बुद्धन बिलारी गया हुआ था। शाम को करीब सात बजे कुछ लोगों ने उसे पकड़कर कार में डाल लिया। उस्मान की जमकर पिटाई की और उसके शरीर और प्राइवेट पार्ट्स पर तेजाब डाल दिया। रात करीब नौ बजे उसे कस्बे के बस अड्डे पर लाकर फेंक दिया और कार से भाग निकले। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


घायल उस्मान को शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि 28 सितंबर को चचेरी बहन हिना पुत्री बसीर को जलाकर मारने में उस्मान आरोपी था। उसके पिता बुद्धन, नासिर और इरफान पर हिना को रंजिशन जला देने और उसकी कई दिन बाद मौत हो जाने की रिपोर्ट लिखाई गई थी। इस मामले में उस्मान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन


उस्मान के परिजनों का आरोप है कि हिना के ननिहाल वालों ने उस्मान के साथ मारपीट करके तेजाब डालकर मारने की कोशिश की है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं लिखी है। इधर, शाहबाद एसओ सोमपाल वर्मा का कहना है कि युवक केे तेजाब डाला गया है। युवक अपनी चचेरी बहन को जलाकर मार डालने में आरोपी है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें