फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी का ऐसा चस्का, बाजार में ही भूल गई बच्चा

Mon, 13 Nov 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
विज्ञापन
महिला सिपाही की गोद में मासूम।
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आई महिला खरीदारी करने में इतनी मशगूल हुई कि अपने मासूम बच्चे को ही भूल गई। एक दुकान के बाहर मासूम को गोद से उतारा और फिर गोद में सामान लेकर घर लौट गई। सड़क पर लावारिस घूमते बच्चे को लोगों ने पुलिस को सौंपा। घर के पास पहुंचने पर बच्चे की याद आई तो परिवार में हड़कंप मच गया। बाजार में तलाश के बाद महिला रिश्तेदारों के साथ शिकायत करने थाने पहुंची तो वहां पर बच्चा मिला।
विज्ञापन

मां का मासूम बच्चे से बड़ा लगाव होता है। कोई महिला सामान खरीदने की धुन में बाजार में बच्चे को ही भूल जाएगी, इसका कोई यकीन नहीं करेगा। 
यही कारण रहा कि रविवार को जिसने मां के बच्चा भूलने की घटना सुनी, वह हतप्रभ रह गया।  शाहाबाद क्षेत्र के घाटमपुर निवासी महिला कोतवाली क्षेत्र के क्योरार गांव में रिश्तेदारी में आई थी। इस बीच

रविवार दोपहर वह नगर में खरीदारी करने में चली गई। एक दुकान से सामान लेने के दौरान महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को गोद से उतार दिया और सामान लेने लगी। इस बीच महिला सामान लेकर घर की ओर चली गई। घर के पास पहुंचने पर महिला को बच्चे की याद आई तो वह बदहवास हो गई। दरअसल महिला को भ्रम रह गया कि वह बच्चे को रिश्तेदारी में घर पर ही छोड़कर आई है। इस दौरान स्टेट बैंक के पास रोड पर कुछ युवकों को रोता बालक  दिखाई दिया। 
विज्ञापन



दो युवक उसको गोद लेकर कोतवाली पहुंच गए। वहां महिला उप निरीक्षक को सौंप दिया। बच्चा महिला उपनिरीक्षक की गोद में पहुंचा और रोते से चुप हो गया। काफी देर तक वह पुलिस की निगरानी में रहा। बाजार में मासूम बालक को लेकर पुलिस ने एनाउंसमेंट कराया। इस दौरान बालक की मां उसको खोजती हुई कोतवाली पहुंच गई। वहां से वह पुलिस से अपना बालक लेकर आई। इसके बाद बच्चा, महिला और पुलिस ने राहत की  सांस ली। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें