फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर-मसवासी वाली सड़क यानी ‘नरक मार्ग’

Tue, 10 Jan 2017 12:36 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो / स्वार / रामपुर
विज्ञापन
स्वार में उत्तराखंड से जोड़ने वाला मसवासी पट्टी मार्ग। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील का तमगा तो स्वार को मिल गया लेकिन विकास के नाम पर पिछड़ गया। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण ग्रामीण इलाकों की सड़कें जर्जर हाल में हैं। उत्तराखंड से जोड़ने वाला मसवासी-काशीपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जिसकी वजह से निजी बसों का संचालन ठप हो चुका है। े

सड़कों में जलभराव और धूल के कारण ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार विधायक और सांसद से मांग उठाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लोगों को काशीपुर-मसवासी मार्ग पर डग्गामार वाहनों से जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के लिए यहां के लोग जनप्रतिनिधियों का मुंह ताक रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें