फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी से हटाए अवैध कब्जेदार

Wed, 05 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कांशीराम कोलोनी नादर बाग की मडे़यान में आवासों के खाली कराने के दौरान नोकझोंक करती महिला।
विज्ञापन

विज्ञापन

काशीराम कालोनी नादरबाग और पहाड़ी गेट पर अवैध कब्जेदारों को बेदखल कर दिया गया। विरोध की आहट पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो लोग अपना सामान समेटकर कालोनी खाली कर दी। कुछ घंटों में दोनों कालोनियों से अवैध कब्जेदार भाग गए और नए आवंटियों को कब्जा दे दिया गया।  

पहाड़ी गेट और नादरबाग काशीराम कालोनी में काफी संख्या में गरीब लोगों के लिए मकान बनवाए गए थे। लेकिन उसमें कुछ लोगों ने फर्जी तरह से गरीबी के प्रमाण पत्र लगाकर मकान अपने नाम से लेकर दूसरों को कब्जा करवा दिया था। जिसके बाद से आए दिन लोग अवैैध कब्जा करने वालों की शिकायतें डीएम से कर रहे थे। डीएम ने एक कमेटी बनाकर काशीराम कालोनी में  रहने वाले लोगों के जांच करने के आदेश दिए थे। जांच में 25 मकानों पर दूूसरे लोगों का कब्जा पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने  उन  लोगों के आवंटनों को निरस्त कर दिया  था। नए 25 पात्रों को 28 सितंबर को मकान आवंटित कर  दिए गए थे। बुधवार को नगर पालिका की टीम ने सिविल लाइंस  कोतवाली व महिला फोर्स के साथ मिलकर उन मकानों पर नए लोगों को कब्जा दिलाया। जबकि उसमें रहने वाले लोगों को खाली कराने के दौरान नगरपालिका की टीम से नोक झोंक भी हुई। लेकिन पुलिस ने हड़काकर मामले को शांत करा दिया। हंगामा करने वाले लोगों को पुलिस ने कई बार शांत कराया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें