फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा का विराम कलशयात्रा निकाली 

Thu, 28 Jul 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैदनगर क्षेत्र के भटपुरा का मझरा गांव में श्रीमद भागवत कथा विराम होने पर महिला श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्ण कथा व्यास द्वारा श्रीमदभागवत कथा श्रवण व आयोजन के महत्व को बताया गया। 

कलश यात्रा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।भटपुरा का मझरा गांव स्थित श्री शिव मंदिर में 20 जुलाई को श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत की गई थी। कथा को मंगलवार रात विराम दिया गया। कथा सुनाते हुए कथा व्यास पंडित मुनेश शास्त्री ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा श्रवण मनुष्य को मोह-माया के बंधन से मुक्ति देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा श्रवण से ही मनुष्य के पापों का नाश हो जाता है और, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।  कथा विराम के बाद बुधवार सुबह महिला श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर कलश कोसी नदी में प्रवाहित किए गए। पंडित अनुज आचार्य द्वारा विधिवत पूजन कराया गया। इसके बाद मंदिर पर भंडारा कर प्रसाद वितरित किया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें