फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 एंबुलेंस कर्मचारियों की सेवा की समाप्त, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। जनपद में 108-102 एंबुलेंस के 13 कर्मचारियों की सोमवार को सेवा समाप्त कर दी गईं। मामले की जानकारी होने पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर जनपद के एंबुलेंस कर्मचारी मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर बहाली की मांग करेंगे।
विज्ञापन

दो माह पहले जनपद के 108-102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल की थी। हड़ताल पूरे प्रदेश भर में चली थी। इस दौरान एंबुलेंस कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया था। जिसके बाद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसको लेकर जिलाधिकारी ने एंबुलेंस कर्मचारियों से वार्ता कर हड़ताल को खत्म कराया था। इसमें एंबुलेंस कर्मचारियों ने बताया कि जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन दिया था कि कोई भी कर्मचारी नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। लेकिन, सोमवार को जीवीके ईएमआरआई कंपनी ने रामपुर के 13 ईएमटी की सेवा समाप्त कर दी। इसके बाद कर्मचारियों के होश उड़ गए। ईएमटी कुसेन्द्र यादव ने बताया कि बिना बताए सेवा समाप्त कर दी गईं हैं। बहाली की मांगों को लेकर जिलाधिकारी से बात की जाएगी। 108-102 जिला प्रभारी राहुल कुमार का कहना है कि परफॉर्मेंस के आधार पर इनकी सेवा समाप्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें