फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरेंगे

Sat, 31 Oct 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने प्रशासन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। उन्होंने समर्थकों से गुफ्तगू कर आंदोलन की रणनीति बनाई। मतगणना के बाद वो समर्थकों के साथ सड़कों पर उतरेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय में समर्थकों से गुफ्तगू की।
विज्ञापन



उन्होंने प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई। पत्रकारों से बातचीत में अपनी रणनीति का खुलासा किया। कहा कि वो शुक्रवार को नवाब गेट वाली मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने गए थे। मस्जिद के बाहर निकलने पर पुलिस ने उन्हें शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।


उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और पुलों की समस्या उनकी नहीं, बल्कि 15 लाख लोगों की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने ऐलान किया कि मतगणना के बाद प्रशासन के खिलाफ समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आएंगे।
विज्ञापन



अदालत में पुलिस अधिकारियों पर मानहानि का दावा भी करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जब तक 15 लाख लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं होगा उनकी जंग जारी रहेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मतगणना में धांधली की अफवाह उड़ रही है। लिहाजा मतगणना पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें