फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 35 हजार रुपये घूस के साथ दबोचा गया बिजली विभाग का जेई, निलंबित

Sat, 21 Dec 2024 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को जिले में बिजली विभाग के अवर अभियंता को 35 हजार रुपये की रिश्वत के साथ धर दबोचा। यह अभियंता विकास संतोषी विद्युत वितरण खंड तृतीय मिलक क्षेत्र के सैफनी सब डिवीजन में तैनात था। यहां पर वह जुलाई 2024 में ही स्वार द्वितीय डिवीजन से स्थानांतरित होकर आया था। वह बरेली में थाना सुभाष नगर क्षेत्र के कालीचरण मार्ग मोहल्ला सुभाष नगर का रहने वाला है। अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

घूसखोर अभियंता कार में सवार था, उसे भूड़ा गेट से दबोचकर एंटी करप्शन टीम कार समेत सीधे थाने ले गई, जहां तलाशी के दौरान उसकी जेब से 41,100 रुपये और निकले। प्रकरण में एंटी करप्शन टीम प्रभारी सुखवीर सिंह ने आरोपी के विरुद्ध सैफनी थाने में एफआईआर दर्ज कराकर उसे थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। शनिवार को इसे बरेली एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करेंगे।
भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) मुरादाबाद इकाई ने यह कार्रवाई शाहबाद तहसील के भजनपुर गांव के नासिर की शिकायत पर की है। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया एवं कृष्ण अवतार शामिल थे। इन लोगों ने बताया कि आरोपी अभियंता को दोपहर 1:30 बजे के दौरान भूड़ा गेट मोड़ के पास रिश्वत के 35 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। वह कार से आया था। पकड़े जाने के दौरान उसने नासिर से लिए रुपये सड़क पर फेंक दिए थे। फिर टीम ने उसी से वह रुपये उठवाए और उसी की कार से आरोपी को थाने लाए थे।
विज्ञापन

थाने में प्रारंभिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियंता को थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। उसकी कार थाने में दाखिल कराई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर सुखवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि तलाशी के समय अभियंता की जेब से 41,100 रुपये भी बरामद हुए है। इस संबंध में अभियंता ने उन्हें बताया कि वह मकान बनवा रहा है, ठेकेदार को देने के लिए यह रुपये वह अपने घर से लाया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि अब इसे वह शनिवार को बरेली कोर्ट में पेश करेंगे। आरोपी अभियंता विकास संतोषी 33/11 केवी बिजली घर सैफनी में तैनात था। शिकायतकर्ता नासिर ने बताया कि अभियंता ने उनसे नया मीटर लगाने के बदले 60 हजार रुपये मांगे थे। बड़ी मिन्नत के बाद भी वह 35 हजार से कम पर राजी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें