फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर की बाउंड्री पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पालिका ने शुक्रवार को नैनीताल रोड पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार के घर की बाउंड्री पर जेसीबी चला दी। इसके पास ही दो पक्की दुकानें भी तोड़ दीं।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे पालिका के अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रभारी डॉ. अविनाश कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम जेसीबी लेकर नैनीताल रोड पर राधा सिनेमा के पास रोड पहुंची। यहां दो दुकानें थीं, जो कि नगर पालिका की जमीन पर बनी थीं।
इस दौरान टीम ने लोगों से अपना सामान हटाने के लिए कहा। लोगों ने अपनी दुकान में रखा सामान हटा लिया। इसके बाद जेसीबी गरजी और देखते ही देखते दोनों दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का घर भी यहीं है। उनके घर की 70 फुट बाउंड्री भी सरकारी जमीन के घेरे में आ रही थीं। उसे भी टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि पालिका की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया है। अब भी जमीनों का सर्वे जारी है। सर्वे कार्य में जहां भी पालिका की जमीन पर अतिक्रण मिलेगा, हटाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को दो दुकानों और एक घर की बाउंड्री को तोड़ा गया है। जल्द ही पालिका की जमीन पर बनीं अन्य दुकानें में भी तोड़ी जाएंगी।
उधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार का कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया गया। उन्हें अगर पहले बता दिया गया होता तो वह खुद ही हटा लेते।


पूर्व विधायक खुद तुड़वा रहे चहारदीवारी

जौहर रोड पर सर्किट हाउस के पास आवास विकास की सर्विस लेन है। इसपर कुछ लोगों ने दीवारें बना दी हैं। इनपर कुछ दिन पहले लाल निशान लगाए गए थे। कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय कपूर के घर के सामने भी चार दीवारी पर निशान लगाए गए थे। उन्होंने खुद ही दीवार तुड़वाना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें