फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फंदे पर लटककर जेसीबी संचालक ने जान दी, पत्नी समेत चार पर रिपोर्ट

Sat, 14 Mar 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में जेसीबी संचालक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह के वक्त पड़ोसियों ने जब खिड़की से देखा तो उसका शव लटक रहा था। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस को मौके से चार पेजों का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पत्नी व सास के साथ ही चार लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसके भाई की ओर से मृतक की पत्नी व सास समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बाबा दीप सिंह नगर का है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा निवासी देवेंद्र (26) जेसीबी संचालक था। बाबा दीप सिंह नगर में उसने अपना ऑफिस बना रखा था और यहीं पर रह रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात वह ऑफिस आया था और रात में किसी समय फांसी पर लटक गया।
सुबह होने पर कुछ लोग उससे मिलने आए। काफी आवाज देने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आया तो उन्होंने खिड़की से देखा। फंदे पर शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए। कुछ देर में ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। जिस पर रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें स्वेच्छा से जान देने की बात लिखी है। मृतक के भाई मोहन लाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी दुर्गेश, सास पुरनिया, साले राजेंद्र व राशिद के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने, धमकाने व मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है, वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



बेटी की देखभाल भाई को सौंपी

रामपुर। पुलिस को देवेंद्र की ओर से लिखा गया सुसाइड नोट भी मिला है। चार पेजों के सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी, सास व साले के साथ ही एक अन्य व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही खुद को परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं। उसने अपनी बेटी की देखभाल अपने भाई को सौंपने की बात कही है।
-


आत्महत्या से पहले व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर मैसेज भी भेजा

रामपुर। कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि देवेंद्र ने आत्महत्या से पहले तड़के करीब तीन बजे दस परिचित लोगों का ग्रुप बनाया और फिर उसमें आत्महत्या का सुसाइड करने का नोट भी डाला। इसके बाद उसने जान दे दी।



एक दिन पहले ही पत्नी सामान समेटकर ले गई थी

रामपुर। मृतक के भाई मोहन लाल की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि देवेंद्र और उसकी पत्नी दुर्गेश के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। अक्सर वह मायके चली जाती थी। बुलाने जाते तो उसके भाई के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था। 12 मार्च की रात नौ बजे दुर्गेश अपनी मां पुरनिया व भाई राजेंद्र व राशिद के साथ घर पर आई और सामान समेटकर ले गई। उसे रोकने की कोशिश की तो उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। साथ ही मारपीट की कोशिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें